गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
खेरालू विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भरत सिंह डाभी पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि एक जिला पंचायत सदस्य गीता राठवा छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से भाजपा उम्मीदवार होंगी। ...
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मानवेंद्र सिंह पर ही दांव आजमाएगी। ...
नरेंद्र मोदी ने 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में चुनाव के नामांकन फार्म में अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। ...
प्रदेश भाजपा के एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि चूंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, लिहाजा एक और राष्ट्रीय स्तर के नेता के राज्य से चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम हैं। ...
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। कांग्रेस को सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र की 54 सीटों में से 30 सीटों पर जीत मिली थी। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को गुजरात की 26 सीटों में से एक पर भी जीत नहीं मिली थी। ...