कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह और जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे को मैदान में उतारा

By रामदीप मिश्रा | Published: March 28, 2019 11:40 PM2019-03-28T23:40:13+5:302019-03-29T06:09:44+5:30

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मानवेंद्र सिंह पर ही दांव आजमाएगी।

Lok Sabha Elections 2019: Congress releases list of 31 candidates 19 Rajasthan, 6 each for Gujarat and UP | कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह और जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह और जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का गुरुवार देर रात ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने जोधपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे बैभव गहलोत को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने राजस्थान के अलावा 6 गुजरात की और 6 ही उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से मैदान में उतारा है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी मानवेंद्र सिंह पर ही दांव आजमाएगी।

उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है।

राजस्थान में जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है।

दरअसल, बाड़मेर लोकसभा सीट सामान्य है। यहां गत लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मौजूदा सांसद कर्नल सोनाराम ने बड़ा दांव खेला था और कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। मोदी लहर में उन्होंने सीट पर विजय पायी। हालांकि, बीजेपी को इस सीट से सोनाराम को लड़वाना महंगा पड़ गया। इससे उनके दिग्गज नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल का टिकट कटने से वे नाराज हो गए।

जसवंत सिंह के नाराज होने की वजह से रेगिस्तान में सियासी बंडवर खड़ा हो गया था और खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए थे। हालांकि हार का सामना करने के बाद यह सियासी तूफान खत्म नहीं हुआ और पिछले साल के आखिरी में हुए विधासभा चुनाव से ठीक पहले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालारापाटन सीट से चुनाव लड़ा और हार हार गए थे, जिसके बाद उन्हें बाड़मेर से टिकट दी गई है।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Congress releases list of 31 candidates 19 Rajasthan, 6 each for Gujarat and UP



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Rajasthan Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/rajasthan.