इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
दक्षिण अफ्रीका को पोर्ट एलिजाबेथ में तीसरे टेस्ट में पारी और 53 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे इंग्लैंड ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ...
Under-19 World Cup 2020: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 71 रन से हराते हुए ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया, ऑस्ट्रेलियाई ने नाईजीरिया को 10 विकेट से दी मात ...
दो दिन में दूसरी बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे दिन दबदबा बनाये रखा। दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार गेंदबाजों को आउट करने में उसे सिर्फ 28 गेंद लगी। ...
South Africa vs England: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के स्पिनर डोमिनेक बेस ने पहली बार झटके 5 विकेट ...