एलआरजी रॉयल नेवी का कार्य समूह है जिसमें कम से कम दो युद्धक जहाज शामिल हैं। सीआरजी रॉयल नेवी का विमान वाहक युद्धपोत है। सीआरजी की पहली तैनाती 2021 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हुई थी, जहां इसने भारतीय बलों के साथ संयुक्त अभ्यास किया था। ...
उत्तरी और मध्य अरब सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक फैले क्षेत्र में समुद्री कमांडो के साथ 10 से अधिक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों को तैनात किया गया है। इस क्षेत्र में नौसेना ने इतनी भारी तैनाती पहली बार की है। ...
अनुबंध के अनुसार पहला हेलिकॉप्टर अमेरिका से फरवरी-मार्च में हिंडन एयर बेस पर पहुंचना शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद हेलिकॉप्टरों को ऑपरेशन के लिए जोधपुर के एक सैन्य स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। ...
अरब सागर में पोरबंदर तट पर 23 दिसंबर को एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था। जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे। यह घटना उस वक्त हुई थी जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए। ...
देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए रक्षा मंत्रालय ने 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों, 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकाप्टर की खरीद और 84 सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के उन्नयन सहित कई बड़ी अधिग्रहण परियोजनाओं को मंजूरी दी। ...
इन गाड़ियों को भारतीय सेना में शामिल करने से ताकत और बढ़ गई है। ये हर तरह के संघर्ष वाले इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिहाज से बनाए गए हैं। इन वाहनों की खरीद 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत हुई है। ...