चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फड़नवीस पिछले कई दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने में व्यस्त थे। ...
Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के शोध दुनिया के कई हिस्सों में जारी हैं। अब एक कोरोना पीड़ित शख्स की मौत के बाद हुई ऑटोप्सी में वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ...
पिछले 24 घंटों में 67,549 मरीज़ ठीक हुए हैं। रोजाना आने वाले नए केस की तुलना में यह आंकड़ा काफी अधिक है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब 89.53 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गयी है। ...