चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासी कामगार अपने-अपने घर लौट रहे हैं। हालांकि कई राज्य के मुख्यमंत्री उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक और हरियाणा के सीएम ने कहा कि आप लोग राज्य छोड़ कर न जाएं। काम शुरू होने वाला है। ...
देश में 17 मई तक लॉकडाउन है। पुणे की दिव्यांग महिला के हौसले को सभी सलाम कर रहे है। महिला ने 1200 किलोमीटर की यात्रा स्कूटर से तय कर अपने बेटे को घर लाया। बच्चा गांव गया हुआ था। ...
सीएम गहलोत राजस्थान के श्रमिकों को प्रदेश लाने पर फोकस हैं और इस संबंध में लगातार अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं. उनका कहना है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में सिर्फ उन्हीं श्रमिकों एवं अन्य लोगों को अन्तरराज्यीय आवागमन के लिए ...
मंगलवार शाम को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद जांच के लिए नमूना भेजा गया, जिसके रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। ...
1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां सभी की मेडिकल जांच की गई और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। ...