Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक में अप्रैल या मई में विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान होना है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। 104 सीटों पर जीत के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार भाजपा अपने दम पर बहुमत लाने के लिए पूरा ...
Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में 180 सीट हैं। हालांकि चुनाव 178 सीट पर हुआ था। मेघालय और नगालैंड में एक-एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। ...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने याद किया कि कैसे उन्होंने एक बार आतंकवादियों का सामना किया था जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया था। ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कितनी बुरी होनावाली है इसके रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। सिंधिया ने यहां तक कह दिया कि साल के आखिरी में यहां चुनाव है और ऐसा न हो कि तब तक कांग्रेस पार्टी बचे ही न। ...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद ने भारत की मोदी सरकार की नाकामियों को वैश्विक मंच पर उजागर किया। इस बयानबाजी के कारण बीजेपी अब हमलावर हो गई है और राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है। ...
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मिली हार पर नाराजगी प्रदर्शित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल का 'गठबंधन' केवल जनता के साथ होगी और पार्टी उस चुनाव को अपने दम पर लड़ेगी। ...
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में चौंकाने वाला कोई तत्व नहीं है. वास्तव में परिणाम लगभग उम्मीदों के अनुरूप ही है. तीनों राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों को एक साथ मिलाकर देखें तो कुछ बातें बिल्कुल स्पष्ट है ...