दिग्विजय सिंह ने कहा, "भाजपा और संघ झूठ बोलती हैं कि देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 13, 2023 11:44 PM2023-04-13T23:44:31+5:302023-04-13T23:47:52+5:30

कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वो झूठा प्रचार कर रहे हैं कि मुस्लिमों की आबादी में इजाफा हो रहा है, सच्चाई यह है कि हिंदुओं के मुकाबले अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है।

Digvijay Singh said, "BJP and Sangh lie that Muslim population is increasing in the country" | दिग्विजय सिंह ने कहा, "भाजपा और संघ झूठ बोलती हैं कि देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है"

फाइल फोटो

Highlightsदिग्विजय सिंह का भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला भाजपा और संघ झूठा प्रचार कर रहे हैं कि देश में मुसलमानों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा हैदेश में मुस्लिम समुदाय की आबादी बढ़ रही है, यह झूठ है और मैं इसे साबित कर सकता हूं

भोपाल:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह इस बात दावा कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में इस बात का झूठा प्रचार कर रहे हैं कि देश में हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्वियज सिंह ने सागर में गुरुवार को कहा, "भाजपा और आरएसएस के झूठे प्रचार के विपरीत हिंदुओं के मुकाबले अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है, जबकि वो कहते हैं कि देश में मुस्लिम समुदाय की आबादी बढ़ रही है। मैं भाजपा और संघ के इस झूठ को साबित कर सकता हूं।"

देश में ओबीसी जनगणना कराये जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "जनगणना पर मेरा स्टैंड यह है कि इसे आयोजित किया जाना चाहिए और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आधार पर इसके परिणाम सबके सामने रखे जाने चाहिए। अभी तक केवल 2011 की जनगणना के परिणाम उपलब्ध हैं। उसके बाद कोई आंकड़े हैं नहीं तो जनगणना में ओबीसी की संख्या पता करने के लिए जनगणना का आयोजन किया जाना चाहिए।"

दिग्विजय सिंह ने बिहार में जाति आधारित जनगणना के बारे में कहा, "जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। उससे पूरे देश की समग्र स्थिति का पता चलता है लेकिन अगर वो अपने यहां करा रहे हैं, तो वो भी अच्छा है।"

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाये जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज से नहीं 1952 से अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। अगर कोई गलत तरीके से देखता या समझता है तो यह उसके विवेक पर निर्भर करता है।"

इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2024 के लोकसभा चुनाव को कंग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है लेकिन बसपा, एआईएमआईएम, और आम आदमी पार्टी जैसे दल कांग्रेस के वोटों को विभाजित करने का काम करेंगे और भाजपा की मदद के लिए चुनावी मैदान में होंगे।

उन्होंने कहा, "लेकिन  कोई भी हो, इस बार वो सत्ता में नहीं आ पाएंगे क्योंकि लड़ाई तो कांग्रेस और भाजपा के बीच है।"

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी छोड़ने दिग्विजय सिंह ने कहा, "उनके जाने के बाद से कांग्रेस में ज्यादा शांति और एकता है, वो थे तब कांग्रेस में अशांति रहती थी।  अब वो भाजपा में भी वही करेंगे, जो कांग्रेस में किया करते थे।"

Web Title: Digvijay Singh said, "BJP and Sangh lie that Muslim population is increasing in the country"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे