Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक कांग्रेस के नेता विनय कुमार सोराके ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई पर आरोप लगाया है कि वो कथिततौर पर हेलिकॉप्टर में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ कर्नाटक पहुंचे हैं। ...
कर्नाटक में भाजपा के कद्दावर नेता और लिंगायत समुदाय के प्रभावशाली दिग्गजों में एक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ...
कर्नाटक में कांग्रेस का दामन थामने वाले जगदीश शेट्टर पर हमला करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टर बताएं कि भाजपा हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है? मैं शेट्टर से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया था। ...
पायलट ने कहा, जब लोग सरकार बनाते हैं, तो उन्हें अपने वादों का पालन करना चाहिए। अगर आपने सत्ता में आने से पहले कुछ वादे किए थे, तो सत्ता में आने पर आपको उनका पालन करना चाहिए। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भ्रष्टाचार के सवाल पर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वो केवल दूसरे से सवाल करते हैं, लेकिन अपने किये भ्रष्टाचार पर नहीं बोलते हैं। ...
MCD Mayor Election 2023: तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। ...
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। ...