Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। ...
कर्नाटक के बीदर में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बेहद तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि संघ और भाजपा मिलकर देश के गरीबों को लूट रहे हैं और लूट का सारा पैसे देश के गिने-चुने दो से तीन लोगों को दे रहे है ...
बेंगलुरु: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस ...
नामांकन से पहले रोड शो में बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि "जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे, लेकिन हमारे पास जगह नहीं थी।" उन्होंने दावा किया है कि "हम ...
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बारे में बोलते हुए एक ट्वीट भी किया है और लिखा है कि “आज शाम करीब 7:00 बजे मेरे आवास की छत पर धूसर रंग का कंबल ओढ़े एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति पाया गया। जैसे ही मेरे घरेलू सहायक ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लग ...
शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से साल 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। साल 1985, 1990 और 2000 में वे विधायक भी रह चुके हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित किया। उनकी इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव भियान की शुरुआत कहा जा रहा है। यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोवा व उत्तराखंड जै ...
कर्नाटक भाजपा में असंतोष की स्थिति को खारिज करते हुए राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है और चुनाव में भाजपा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। ...