Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में कहा कि यह सच है और इसे स्वीकार करना चाहिए कि हम महिला सुरक्षा में विफल रहे हैं। मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। ...
कुमारस्वामी के हवाले से कहा, ''मैं विधानसभा के अंदर और बाहर पहले ही कह चुका हूं कि चूंकि भाजपा और जद(एस) दोनों विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया है। ...
चिदंबरम ने यह भी कहा कि हिंसा के कारण सभी पक्षों ने बहुमूल्य जान गंवाई है और सभी पक्षों को नुकसान हुआ है, इसलिए सभी वर्गों को दोषारोपण बंद करना चाहिए और हिंसा को रोकने का संकल्प लेना चाहिए। ...
कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री, शिक्षा मंत्री, राजस्व मंत्री, परिवहन मंत्री, उद्योग मंत्री के रूप में शानदार और परिवर्तनकारी काम किए. वीरप्पन का एनकाउंटर, भूमि सुधार कानून, केंद्र में रेलवे, श्रम, सामाजिक न्याय मंत्री के रूप में उन्होंन ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बनाई गई समिति में 29 नाम हैं। राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समिति के चेयरमैन हैं। ...
सामान्य तौर पर पूर्व मुख्यमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है, जिसमें बंदूकों की सलामी दी जाती है, लेकिन चांडी के अंतिम संस्कार में ऐसा नहीं होगा। चांडी ने आम आदमी की तरह अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी। ...