Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए बेहद तीखा हमला किया है। जोशी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार मौजूदा वक्त में अन्य राज्य सरकारों के मुकाबले "सबसे ...
कांग्रेस पूर्व ओलंपियन और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर के उस आरोप पर खासा हमलावर है, जिसमें राठौर ने यह कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर "देशद्रोह" का मुकदमा चलाना चाहिए क्योंकि उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार ...
वायनाड सांसद ने कहा कि भाजपा आदिवासी के बजाय "वनवासी" कहकर आदिवासी समुदाय का "अपमान" करती है और उद्योगपतियों को सौंपने के लिए उनकी वन भूमि छीन लेती है। ...