हरियाणाः ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं, कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने पूर्व सीएम हुड्डा पर किया हमला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी निशाना साध चुकी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2023 05:19 PM2023-08-14T17:19:48+5:302023-08-14T17:21:40+5:30

हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना की विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

Haryana Congress MP Randeep Surjewala attacked former CM Bhupinder Singh Hooda There are people who only want post Kumari Selja Kiran Chowdhary targeted | हरियाणाः ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं, कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने पूर्व सीएम हुड्डा पर किया हमला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी निशाना साध चुकी हैं

file photo

Highlightsकांग्रेस की अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी हुड्डा पर निशाना साध चुकी हैं।किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले हाल के हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

कैथलः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं। कांग्रेस महासचिव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष हमले के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस की अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी हुड्डा पर निशाना साध चुकी हैं।

 

वहीं, पार्टी के जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य के कैथल जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने संपत्ति पहचान पत्र जारी करने की हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना की विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

इस कार्यक्रम में चौधरी भी मौजूद रहीं। हालांकि कुमारी सैलजा कांग्रेस-शासित किसी अन्य राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में गई हुई थीं, जिससे कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। सुरजेवाला ने किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। इसके बाद, उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं, जो केवल पद मांग रहे हैं... हम पद मांगने की लड़ाई नहीं लड़ रहे, हम आपके दुख और तकलीफ को हराने की लड़ाई लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके और हमारे बीच यही अंतर है।’’ सुरजेवाला, सैलजा और चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले हाल के हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

भाजपा को यमुनापार भेजने वाले भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं-दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।

हुड्डा ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘पिछले चुनाव में जो लोग भाजपा को यमुनापार भेजने की बात करते थे, आज वो भाजपा के साथ भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की छूट पर बना यह - भाजपा और जजपा - गठबंधन हरियाणा को दीमक की तरह खा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की शह पर हजारों करोड़ के दर्जनों घोटाले हो चुके हैं और ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।

उन्होंने कहा कि लेकिन घोटालों के डबल इंजन की सरकार ने किसी भी घोटाले में बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज गांव धरौदी में नरवाना हलके के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक ली और सभी को कार्यक्रम का न्योता भी दिया।

Web Title: Haryana Congress MP Randeep Surjewala attacked former CM Bhupinder Singh Hooda There are people who only want post Kumari Selja Kiran Chowdhary targeted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे