Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अब फ्री गिफ्ट की राजनीति से हुई सहमत हो गई। ऐसे में पार्टी ने तेलंगाना में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। ...
Congress second list: कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र, विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम और शैलेश पांडे को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। ...
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की एकता पर कटाक्ष करते हुए साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एकसाथ निशाना साधा। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें एक ‘अनपढ़ बच्चा’ करार दिया है। ...
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाला से अडानी समूह के खिलाफ नए आरोपों पर कहा कि गांधी परिवार को दुनिया में सबसे भ्रष्ट करार देते हुए भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। ...
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव को एकजुट होकर लड़ने के लिए इंडिया गठंबधन पूरी तरह से तैयार है ...