Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है, उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है। ...
शाह ने कहा कि इस साल मध्य प्रदेश में एक नहीं, बल्कि 3 दिवाली मनेगी। पहली- दिवाली के त्योहार पर, दूसरी- मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर और तीसरी- जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। ...
मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां 17 नवंबर को एक चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। ...
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेतृत्व पर इस बात के लिए हमला बोला है कि वह हमेशा 'हिंदू विरोधी' रुख अपनाते हैं। आचार्य ने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं, जो भगवान राम से नफरत करते हैं। ...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को परोक्ष चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वोट के लिए लोगों को धमकाया जाएगा तो मामा का बुलडोजर भी तैयार है। ...
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि वो कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है। ...
बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) 2024 के लोकसभा चुनावों में असम की 14 लोकसभा सीटों में से 3 पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। ...