बिहार: नीतीश कुमार के विवादित बयानों पर कांग्रेस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- मुख्यमंत्री को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Published: November 11, 2023 07:04 PM2023-11-11T19:04:21+5:302023-11-11T19:06:56+5:30

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है, उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

Bihar: Congress taught the lesson of decorum on the controversial statements of Nitish Kumar, says- Chief Minister should take care of decorum | बिहार: नीतीश कुमार के विवादित बयानों पर कांग्रेस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- मुख्यमंत्री को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए

बिहार: नीतीश कुमार के विवादित बयानों पर कांग्रेस ने पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- मुख्यमंत्री को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए

Highlightsकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान ठहराया गलत कहा- सदन में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री ने किया, उसे कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकताकांग्रेस नेता ने कहा- राजनीति में भाषा की मर्यादा ही मायने रखती है

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला प्रजनन पर सदन में दिए गए बयान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान पर हो रही फजीहत के बाद राजद और जदयू के तमाम नेता नीतीश कुमार के बचाव में उतर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर जो बातें कही है, उसमें सच्चाई है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन उनके लिए सदन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, उसे कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है। राजनीति में भाषा की मर्यादा ही मायने रखती है। मुख्यमंत्री को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था। वह अपनी बात को बेहतर ढंग से रख सकते थे। 

उन्होंने कहा कि तूम- ताम की भाषा मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इसको मर्यादा में रहकर अच्छे तरीके से भी कहा जा सकता था। अब ऐसी स्थिति बनी तो उन्होंने गुस्सा में कुछ कह दिया। लेकिन, जो बातें कही है उसमें सच्चाई है। अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरा राज्य चलना है, प्रशासन चलना है। 

वहीं, विधानमंडल के दोनों सदनों में महिलाओं के प्रजनन पर दिए गए विवादित बयान देने को लेकर भी अखिलेश सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था, वह गलत था। इसलिए जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ, उन्होंने तत्काल इस बात को लेकर माफी मांग ली।

Web Title: Bihar: Congress taught the lesson of decorum on the controversial statements of Nitish Kumar, says- Chief Minister should take care of decorum

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे