Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Lok sabha Election 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटों पर कांग्रेस। अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। ...
मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के खाते में इस बार मार्च महीने की पहली तारीख को ही राशि आ जाएगी। मोहन सरकार ने होली और शिवरात्रि पर के कारण 1 मार्च को राशि देने का फैसला किया है। ...
Shashi Tharoor: फ्रांसीसी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्कार, भारत-फ्रांस संबंधों को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए और फ्रांस के लंबे समय से मित्र के रूप में डॉ. थरूर क ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जहां भी गुजर रही है, वहां सबसे पुरानी पार्टी को झटके लग रहे हैं। ...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वाराणसी में, मैंने कुछ युवाओं को नशे में धुत होकर सड़कों पर लेटे हुए और रात में नाचते हुए देखा। यूपी का भविष्य (युवा) नशे में है।" ...
पूर्व सीएम कमल नाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस के निष्ठावान एवं संघर्षशील सदस्य श्री अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।' ...