"राहुल गांधी जहां-जहां न्याय यात्रा लेकर जा रहे हैं, वहां-वहां कांग्रेस ढह रही है", हिमंता बिस्वा सरमा का जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 21, 2024 07:38 AM2024-02-21T07:38:49+5:302024-02-21T07:44:38+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जहां भी गुजर रही है, वहां सबसे पुरानी पार्टी को झटके लग रहे हैं।

"Wherever Rahul Gandhi is taking Nyay Yatra, Congress is collapsing", Himanta Biswa Sarma's powerful attack on Congress | "राहुल गांधी जहां-जहां न्याय यात्रा लेकर जा रहे हैं, वहां-वहां कांग्रेस ढह रही है", हिमंता बिस्वा सरमा का जबरदस्त हमला

फाइल फोटो

Highlightsहिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर किया बड़ा दावा सीएम सरमा ने कहा कि जहां-जहां राहुल यात्रा लेकर जा रहे हैं, कांग्रेस वहां-वहां ढह रही है असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा और कुछ नहीं सीखा है

नांदेड़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते मंगलवार को दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जहां भी गुजर रही है, वहां सबसे पुरानी पार्टी को झटके लग रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआईए के अनुसार असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "जहां भी राहुल गांधीकांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जा रहे हैं, वहां-वहां कांग्रेस ढह रही है। अभी वो यूपी में हैं लेकिन उन्हें अखिलेश यादव के साथ मतभेद का अनुभव हो रहा है। जहां भी वो न्याय यात्रा लेकर जाएंगे, वहां कांग्रेस के साथ 'न्याय' होगा।"

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ नहीं सीखा है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया? ये वही राहुल और प्रियंका गांधी हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोड शो कर रहे हैं। राहुल गांधी ने झूठ के अलावा इस दुनिया में कुछ भी नहीं सीखा है। राहुल गांधी जब पहली बार भारत दौरे पर गए, तो तीन राज्यों में चुनाव हार गए। इस बार वो पूरा देश हार जाएंगे।''

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करते हुए उन पर परोक्ष निशाना साधा और इस बात का दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने वाराणसी में लोगों को झूठ बोलते देखा। लोग सड़कों पर नशे में धुत थे।

बीते मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अड़तीसवें दिन एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'भारत में सत्ता, संसाधन और संपत्ति दो-तीन प्रतिशत लोगों के हाथों में है जबकि लगभग नब्बे प्रतिशत लोगों के हाथ खाली हैं। दलित, पिछड़े, आदिवासी और सामान्य जातियों के गरीब, जो भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। उनका कहीं भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

Web Title: "Wherever Rahul Gandhi is taking Nyay Yatra, Congress is collapsing", Himanta Biswa Sarma's powerful attack on Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे