Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी आयकर नियमों का पालन नहीं किया है। ...
भाजपा नेता अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी दादी ने देश में 'आपातकाल' लगाकर लाखों लोगों को जेल में डाला था। कम से कम उन्हें तो लोकतंत्र के बारे में नहीं बोलना चाहिए।' ...
Uttar Pradesh LS polls 2024: मुख्यमंत्री के स्तर से होने वाले ऐसे आयोजन रुक गए. यही नहीं समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने भी पार्टी दफ्तर में इफ्तार पार्टी आयोजित करना बंद कर दिया. ...
Bihar LS polls 2024: वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार के रूप में असितनाथ तिवारी का पैनल में नाम भी गया था, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण नाम हटा दिया गया। ...
Chhindwara Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। ...
कच्चातीवू द्वीप विवाद में विदेश मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने उदासीनता दिखाई और कानूनी विचारों के बावजूद द्वीप पर भारतीय मछुआरों के अधिकारों को छोड़ दिया। ...