Lok Sabha Elections 2024: ''कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है, उसने आयकर नियमों का पालन नहीं किया है', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 2, 2024 10:06 AM2024-04-02T10:06:33+5:302024-04-02T10:09:46+5:30

भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी आयकर नियमों का पालन नहीं किया है।

Lok Sabha Elections 2024: "Congress is a corrupt party, it has not followed income tax rules", said BJP MP Nishikant Dubey | Lok Sabha Elections 2024: ''कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है, उसने आयकर नियमों का पालन नहीं किया है', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsदेश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने आयकर नियमों का पालन नहीं किया हैभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर किया तीखा हमला उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है, इसलिए उसके नेता लगातार झूठे बयान देने में लगे रहते हैं"

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी आयकर नियमों का पालन नहीं किया, जिसका आज यह परिणाम हुआ है कि उसका बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया है।

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा, "अगर कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल नकदी जमा करता है, तो उन्हें उसका भी आयकर रिटर्न भी दाखिल करना चाहिए और आयकर के बताए सभी नियमों का पालन भी करना चाहिएलेकिन कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग के नियमों का पालन नहीं किया है।"

उन्होंने कहा, कांग्रेस को 2016-17 में ही इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब देने के बजाय अपीलीय न्यायाधिकरण से संपर्क किया। जिसने उन्हें इस मामले में राहत देने से इनकार करते हुए नकद जमा करने का आदेश दिया है।"

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने नकदी जमा कराने से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया लेकिन वहां पर भी उसे बताया गया कि आयकर विभाग की कार्यवाही सही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस उप भी नहीं मानी और मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई लेकिन उच्चतम न्यायालय ने भी आयकर विभाग द्वारा धन जब्त करने की कार्रवाई को उचित ठहराया है।"

सांसद दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संबंध में भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैष उन्होंने कहा, "अब कांग्रेस दावा कर रही है कि भाजपा चुनाव के दौरान उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है। इसलिए वे लगातार झूठे बयान देने में लगे रहते हैं।"

इस बीच बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर आयकर नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल कर रिटर्न दाखिल करने की विस्तारित समय सीमा से चूक गई, बल्कि नकद दान की सीमा भी पार कर गई।

मालूम हो कि कांग्रेस ने इस संबंध में आरोप लगाया है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए, जिससे उनके लिए चुनाव की तैयारी करना काफी मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने की घटना को "अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक" बताते हुए आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से "अपंग" करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई गहरी साजिश है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Congress is a corrupt party, it has not followed income tax rules", said BJP MP Nishikant Dubey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे