Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Raaj Kumar Anand On Saurabh Bhardwaj: दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ईडी के डर से मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नही ...
LS polls 2024: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ...
Karnataka LS polls 2024: कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में कर्नाटक में केवल एक सीट हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी ने 15 से 20 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की उस नीति को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की है, जिसके तहत सरकार सैनिक स्कूलों के "निजीकरण" करने जा रही है। ...
लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु के विरुधनगर क्षेत्र से चुनाव में खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मनिकम टैगोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच 'कैश' बांटे। ...
Gorakhpur Lok Sabha seat: मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी का गृह जिला और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत स्थली के रूप में भी गोरखपुर को जाना जाता है. ...