Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Narendra Modi In Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा। ...
इस बार जुगल किशोर शर्मा हैटट्रिक बनाने का सपना देखते हुए तीसरा कार्यकाल चाह रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने 2.57 लाख मतदाताओं के अंतर से सीट जीती और 2019 के चुनावों में उन्होंने 3.02 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। ...
झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में राजद और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तंज कसा है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा में की गई चुनावी रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीएम मोदी ने रैली में विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो वो वह घुसपैठियों को पैसे बांटेगी। ...
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत देखते हुए कहा कि अब मोदी-मोदी के नारे नहीं सुनाई दे रहे हैं। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाओं के बाद 'धन के बंटवारे' की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी नहीं बख्शेंगी। ...
Hubballi Murder Case: निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की फैयाज नाम के शख्स ने उसके कॉलेज परिसर में इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उसके प्रपोजल को इनकार कर दिया था। ...