Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगी। ...
बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार सक्रिय राजनीति में आने की अपनी इच्छा जताई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरे देश से उनके लिए राजनीति में आने की पुकार आ रही है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए केवल लालू और उनकी पार्टी जिम्मेदार है। ...
पी. चिदंबरम ने कांग्रेस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के सुल्तान' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का घोषणापत्र, खासकर समान नागरिक संहिता देश में विभाजन पैदा करेगा। ...
देश में आम चुनावों के दौरान प्रमुख विपक्षी नेताओं की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारियां भारत के लोकतंत्र की गर्वित पहचान तो नहीं हो सकती। इन गिरफ्तारियों के पीछे केंद्रीय एवं राज्य सरकारों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के आरोप चिंताजनक हैं। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस द्वारा 'देश में लोकतंत्र खतरे में होने' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी के लोगों के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए एक बार फिर भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और कच्चातिवु द्वीप को सौंपने सहित अन्य आरोपों को दोहराया। ...