लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

कांग्रेस

Congress, Latest Marathi News

Read more

Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्‍थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

भारत : प्रियंका गांधी ने कहा, जो भी दल भाजपा की विचारधारा के खिलाफ हैं, एक मंच पर इकट्ठा हों

भारत : मनीष सिसोदिया का सीबीआई पेशी से पहले मोदी सरकार पर हमला, बोले- नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल से डरते हैं

भारत : कांग्रेस ने अपने संविधान में किया बड़ा बदलाव, पार्टी में एससी-एसटी समेत ओबीसी, अल्पसंख्यकों, युवाओं और महिलाओं के लिए 50% पद आरक्षित

भारत : 97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को हराया, कांग्रेस के 85वें अधिवेशन बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

भारत : शशि थरूर ने कांग्रेस अधिवेशन में कहा, पार्टी को बिलकिस बानो, कथित गौरक्षकों और बुलडोजर के मुद्दे पर आक्रामक होना चाहिए था

भारत : क्या सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं? अखिलेश प्रताप सिंह ने बताई सच्चाई

भारत : Sohiong Assembly Constituency 2023: 27 फरवरी को मेघालय की सोहियांग विधानसभा सीट पर नहीं पड़ेंगे वोट, जानें क्या है वजह

भारत : देश को ठीक रखना है तो जरूरी है कि पीएम मोदी की राजनैतिक कब्र खोदी जाए: उदित राज

भारत : कांग्रेस महासचिव रमेश ने आजाद को ‘‘गुलाम’’, ‘‘मीर जाफर’’ और ‘‘वोट काटने वाला’’ कहा, मानहानि नोटिस भेजा और दो करोड़ का मुआवजा मांगा

भारत : कांग्रेस महाधिवेशन में पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- 'सरकार ने चीन के अतिक्रमण के आगे घुटने टेक दिए गए हैं'