लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव रमेश ने आजाद को ‘‘गुलाम’’, ‘‘मीर जाफर’’ और ‘‘वोट काटने वाला’’ कहा, मानहानि नोटिस भेजा और दो करोड़ का मुआवजा मांगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 14:49 IST

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद के कानूनी सलाहकार नरेश कुमार गुप्ता के माध्यम से भेजे गए नोटिस में आजाद की ‘‘बेदाग प्रतिष्ठा’’ को नुकसान पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने आजाद को ‘‘बदनाम’’ करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया। अपने ट्विटर हैंडल पर साझा पोस्ट में बार-बार ‘गुलाम’ शब्द का इस्तेमाल किया।‘‘गुलाम’’, ‘‘मीर जाफर’’ और ‘‘वोट काटने वाला’’ कहने पर मानहानि नोटिस भेजा है।

नई दिल्लीः डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को उन्हें ‘‘गुलाम’’, ‘‘मीर जाफर’’ और ‘‘वोट काटने वाला’’ कहने पर मानहानि नोटिस भेजा है। आजाद के कानूनी सलाहकार नरेश कुमार गुप्ता के माध्यम से भेजे गए नोटिस में आजाद की ‘‘बेदाग प्रतिष्ठा’’ को नुकसान पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है।

नोटिस में कहा, ‘‘श्रीमान जयराम रमेश (नोटिस प्राप्तकर्ता)... आप राष्ट्रीय स्तर पर उनके (आजाद) बढ़ते सम्मान एवं प्रतिष्ठा को कलंकित करने और नुकसान पहुंचाने के लिए हमेशा अवसर की तलाश में रहते हैं... आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के तुरंत बाद दूसरों की राय में उन्हें नीचा दिखाने के लिए आपने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा पोस्ट में बार-बार ‘गुलाम’ शब्द का इस्तेमाल किया।’’

गुप्ता ने नोटिस में कहा कि रमेश ने आजाद को ‘‘बदनाम’’ करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया। गुप्ता ने रमेश को सलाह दी दी कि वह कानूनी नोटिस प्राप्त होने की तारीख से दो सप्ताह के भीतर प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से या किसी भी प्रकार के संचार माध्यम से आजाद से बिना शर्त माफी मांगें।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादJairam Rameshकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी