Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं। ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से पूछा है कि उन्हें और उनके पिता को पार्टी में क्यों शामिल किया गया था। कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा चुके सिंधिया की आलोचना करते हुए एक पोस्टर चर्चा में था। जानिए पूरा मामला... ...
अशोक गहलोत ने पीएम मोदी द्वारा मणिपुर घटना पर दिये अपने बयान में राजस्थान का जिक्र करने पर पलटवार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से राजस्थान के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंची है। ...
पीएम ने कहा कि आज भारत का बैंकिंग सेक्टर दुनिया में सबसे मजबूत माना जाता है लेकिन यह स्थिति नौ साल पहले तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में एक खास परिवार के करीबी कुछ ताकतवर नेता बैंकों को फोन करके अपने चहेतों को हजारों करोड़ का लोन दिलवाया क ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में इसका प्रभाव है और विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी है। ...
गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा ''राजस्थान में, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए, और राजस्थान में जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।'' ...
प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। ...
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में कहा कि यह सच है और इसे स्वीकार करना चाहिए कि हम महिला सुरक्षा में विफल रहे हैं। मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। ...