Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस नेता खैरा की गिरफ्तारी मामले में केजरीवाल ने कहा, ''मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मेरे पास विवरण नहीं है। आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। भगवंत मान सरकार राज्य में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है..." ...
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान सीएम गहलोत ने कहा कि उपराष्ट्रपति का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन चुनावी माहौल में उनके दौरों से कई तरह के संदेश जाएंगे जो लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं होगी। ...
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी के जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने की बात पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा है कि शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा करने जा रहे हैं। ...
तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं कि आज का 'इंडिया' गठबंधन कल भी अस्तित्व में रहेगा। ...