Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि विधानसभा के कई उप-चुनाव हुए, लोकसभा चुनाव हुए और इसके साथ ही घोसी का चुनाव हुआ, इसके लिए पार्टी ने बिना शर्त के समर्थन किया और सपा का कैंडिडेट जीता। ...
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का एक आम आदमी सालाना 1 लाख 40 हजार 583 रुपये कमाता है या उसे प्रति माह 11 हजार रुपये रोजगारी पर मिलते है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट से कुछ और ही पता चलता है। ...
अशोक गहलोत ने साल 2020 में सचिन पायलट खेमे द्वारा उनके सरकार को अस्थीर करने की कोशिश में भाजपा के कथित साजिश और परोक्ष समर्थन के सवाल पर इनकार करने हुए कहा कि उसके लिए वसुंधरा राजे को 'दंडित' नहीं किया जाना चाहिए। ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक गुरु हैं और मैं भाजपा की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। राजनीतिक गुरु और कार्यकर्ता होने के बीच एक बड़ा राजनीतिक अंतर है।" ...
UP Politics News: शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, घर-घर पानी और बिजली पहुंचाने के साथ ही महिलाओं को रोजगार मुहैया करने के साथ ही लड़कियों की शादी कराने की योजनाओं पर धन खर्च किया जा रहा है. ...
केटीआर ने कहा कि बीते बुधवार को राहुल गांधी ने बताया कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम बताया था। फिर उन्होंने कहा, हम बीजेपी की बी टीम नहीं है, कांग्रेस देश की सी-टीम हैं। ...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए श्मशान में चल रही पूजा से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने पर तंज कसा है। ...
अखिलेश यादव ने अगले महीने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से कुछ हफ्ते पहले संवाददाताओं से कहा, “अब हमारे पास जानकारी है कि गठबंधन केवल दिल्ली के [राष्ट्रीय] स्तर पर है। ...