Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में साफ हो गया है कि जेडपीएम को बहुमत मिलने जा रहा है। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है। ...
तेलंगाना पुलिस ने एक बयान में कहा कि रेवंत रेड्डी ने स्थानीय पुलिस से 4 दिसंबर या 9 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। ...
1998 से जोधपुर की सरदारपुरा सीट से पांच बार विधायक रहे सीएम गहलोत ने भाजपा के नए चेहरे- जेएनवीयू के प्रोफेसर महेंद्र राठौड़ को 26,000 से अधिक वोटों से हराकर छठी बार अपना गढ़ बरकरार रखा। हालांकि, 2018 की तुलना में गहलोत की जीत का अंतर आधा हो गया। ...
साव ने आरएसएस के युथ विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की थी, वो संघ की विचारधारा से बेहद प्रभावित रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने एक वक्त पर भाजपा के जिलाध्यक्ष की भूमिका भी अदा की है। ...
एक्स को संबोधित करते हुए, पार्टी नेता केटीआर ने कांग्रेस को जनादेश जीतने पर बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सबसे पुरानी पार्टी 65 सीटों पर आगे बढ़ी और सत्तारूढ़ बीआरएस को केवल 40 सीटों पर पीछे छोड़ दिया। ...