Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मंत्री मंडल का समीकरण शपथ लेने वाले मंत्रियों में से 1 सामान्य, 1 एस सी , 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वही क्षेत्रों की बात करें तो सरगुजा संभाग में तीन मंत्री, रायपुर संभाग से दो, बिलासपुर संभाग से दो, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए ह ...
Karnataka CM Siddaramaiah: वीडियो वायरल होने के बाद ‘‘समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा’’ करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की। ...
भोपाल: एमपी की 16 वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन के नेता सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन किया। जहां सदन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। ...
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने संसद में डिजिटल पेमेंट का मजाक उड़ाते हुए कहा था, "आप लोग गांव जाइये और 10 रूपये की सब्ज़ी खरीदिये, वहां बिना मशीन, वाई-फाई, इंटरनेट के कैसे पेमेंट कर पाओगे।" ...