Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक: अगर शेट्टार को यहां मंगला से बदल दिया जाता है, तो उन्हें मंगला समर्थकों के साथ-साथ अंगड़ी परिवार से भी ज्यादा आपत्ति का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि शेट्टार अंगड़ी परिवार के रिश्तेदार हैं ...
Bihar Politics News: विनोद तावड़े सभी विधायकों को अकेले में बुलाकर 5-10 मिनट तक बात कर रहे हैं। यह सिलसिला गुरुवार से ही जारी है। प्रमंडल वाइज विधायकों को बुलाया जा रहा है। ...
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए एक नया आरोप लगाया है कि सारा खेल वीवीपैट में होता है। ...
बाबा सिद्दीकी ने मुस्लिम वोट बैंक के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, ''चाहे वह मुस्लिम समुदाय हो या कोई अन्य समुदाय, अजीत पवार जैसे लोग हमेशा सभी को साथ लेकर चले हैं।'' ...
वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को भारत की आर्थिक गतिविधि से जुड़ी बातों से संबंधित श्वेत पत्र लोकसभा की पटल पर वित्त मंत्री ने रखा। इसे लेकर सरकार ने 1 फरवरी, 2024 को पेश केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि वह श्वेत पत्र लाएगी। ...
Black Paper vs White Paper: यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल (2004-2014) के दौरान आर्थिक प्रदर्शन की जांच करने वाला 'श्वेत पत्र' पेश करने के केंद्र सरकार के फैसले के जवाब में, कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार के एक दशक लंबे कार्यकाल पर प्रकाश ड ...