Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए ...
Rajya Sabha Elections 2024: 15 राज्यों से राज्यसभा के कुल 56 सदस्य अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे हैं और सीटों के लिए चुनाव होगा। 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। ...
हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ...
चुनाव आयोग को दी गई घोषणा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 2017-2022 के बीच बांड के माध्यम से 5,271.97 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। कांग्रेस 952.29 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रही। ...
Rajya Sabha Election 2024: सपा और कांग्रेस राज्य में विपक्षी दल हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भागीदार भी हैं। ...
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया। पहली बार वह उच्च सदन में जा रही हैं। वह 1999 से लोकसभा की सदस्य हैं। वह 2004 से रायबरेली का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ...
Electoral Bonds Scheme: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया और कहा कि यह संविधान प्रदत्त सूचना के अधिकार और बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है। ...