Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की यात्रा में 'ड्राइविंग सीट' पर तेजस्वी यादव

By धीरज मिश्रा | Published: February 16, 2024 10:36 AM2024-02-16T10:36:37+5:302024-02-16T10:38:21+5:30

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए

Bihar Tejashwi Yadav joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Sasaram | Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की यात्रा में 'ड्राइविंग सीट' पर तेजस्वी यादव

Photo credit twitter

Highlightsबिहार के सासाराम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव राहुल जिस गाड़ी में बैठे थे उसकी ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव थेउत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी राहुल के समर्थन में न्याय यात्रा में शामिल होंगे

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि राहुल जिस गाड़ी में बैठे थे, उसकी ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव थे।

इस दौरान दोनों नेताओं की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और अब इस यात्रा का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी राहुल के समर्थन में न्याय यात्रा में शामिल होंगे। 

बिहार में तेजस्वी यादव कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनैचा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच भी साझा करेंगे। यह पहली बार होगा जब राजद नेता बिहार में गांधी के साथ मंच साझा करते नजर आएंगे क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक से अपना नाता तोड़ लिया है। 'आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है और राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि सरकार जिसे विकास कह रही है वह किसान विरोधी और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सारी चीजें अडानी को सौंपी जा रही हैं।यह विकास नहीं है, चोरी है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक दिलाने तक कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

यूपी में राहुल की यात्रा में बहन प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी तो यहां पर उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मालूम हो राहुल की यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Web Title: Bihar Tejashwi Yadav joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Sasaram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे