Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा में उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए कथित पाकिस्तान समर्थक नारों पर गहरी नाराजगी जताई है। ...
नतीजों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम के बाद सिंघवी ने भाजपा उम्मीदवार को जीत की बधाई दी। ...
कांग्रेस के तीन उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते हैं। जबकि एक सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। भाजपा के पूर्व एमएलसी नारायणसा भंडगे चुनाव जीते हैं। ...
कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप भी जारी किया, हालाँकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल और देवेंद्र भुट्टो ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की। ...
दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। ...
Jitu Patwari Exclusive Interview- राहुल गांधी की न्याय यात्रा का MP में दिखेगा असर, भाजपा के अहंकारी विचार होंगे खत्म। बड़े नेता भी लड़ेंगे 2024 का चुनाव। ...