Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 27, 2024 04:18 PM2024-02-27T16:18:14+5:302024-02-27T16:28:08+5:30

दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 Aam Aadmi Party announced names of its candidates in Delhi-Haryana | Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

AAP ने दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया

Highlightsनई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगेदक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरियाणा (करुक्षेत्र सीट) से सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन में आप को दिल्ली की चार और हरियाणा की 1 लोकसभा सीट मिली है।

हरियाणा में कांग्रेस 10 में से नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की थी कि कांग्रेस गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर और चंडीगढ़ में एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि गठबंधन के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी गुजरात के भरूच, भावनगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

बता दें कि फिलहाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। फिलहाल उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन,     पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद हैं।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Aam Aadmi Party announced names of its candidates in Delhi-Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे