Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रियंका गांधी के लोक सभा चुनाव 2024 लड़ने पर पर्दा हट गया। इस बात पर दमन एवं दीव अध्यक्ष केतन पटेल ने बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को संभवत: पार्टी यहां से लड़ाएगी। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को 'एलीट ट्रेन' की तस्वीर दिखाकर लुभाया जा रहा है, जिस पर गरीब पैर भी नहीं रख सकता। ...
कांग्रेस साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी करने वाले पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में राहुल गांधी द्वारा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कही बातों और वादों को आधार बनाएगी। ...
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी धर्म जाति प्रदेश बंटवारे की राजनीति कर ...
Lok Sabha Elections 2024: 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह को चुनावी मैदान में हराया था। ...