Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Ravi Kishan On Rahul Gandhi: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके परिवार के साथ कांग्रेस के लीडर मौजूद रहे। ...
जयराम रमेश ने राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कहा कि वो राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इसलिए बहुत सोच-विचारकर ही अपनी चाल चलते हैं। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया, जब पार्टी ने उन्हें यूपी की रायबरेली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ...
राहुल गांधी पहले ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था और 20 मई को अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर मतदान होना है. ...
विशेषज्ञ ने कहा कि उस समय, भारत महत्वपूर्ण था, सोवियत संघ विघटित नहीं हुआ था और भारत अमेरिका और सोवियत के बीच एक बैकचैनल था। राजीव गांधी उस संचार का हिस्सा थे। ...