Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं। ...
चंडीगढ़ : बीजेपी पार्षद सौरभ जोशी गुरुवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुने गए। जोशी को तीन-तरफ़ा मुकाबले में 18 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सिर्फ़ सात वोट मिले।सौरभ जोश ...
Akola Municipal Corporation: अस्सी सदस्यीय अकोला महानगरपालिका में भाजपा ने 38 सीट, कांग्रेस ने 21, शिवसेना (उबाठा) ने छह, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने पांच, एआईएमआईएम और राकांपा (एसपी) ने तीन-तीन सीट और शिवसेना और राकांपा ने एक-एक सीट जीती। ...
Tamil Nadu Assembly Elections: राष्ट्रीय राजधानी में द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बारे में टीएनसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं। ...
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: द्रमुक नेता और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के कांग्रेस नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध हैं, ऐसे में इस मुद्दे के जल्द हल किए जाने की उम्मीद की जा रही है। ...