तमिलनाडु विधानसभा चुनावः 2021 में कांग्रेस को 25 सीट, 2026 में 40 सीट की मांग?, टीएनसीसी प्रमुख सेल्वापेरुंथगई ने कहा- 7 दिन में DMK के साथ गठजोड़ की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 13:24 IST2026-01-30T13:21:15+5:302026-01-30T13:24:08+5:30

Tamil Nadu Assembly Elections: राष्ट्रीय राजधानी में द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बारे में टीएनसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं।

Tamil Nadu Assembly Elections Congress 25 seats in 2021, demands 40 in 2026 TNCC chief KSelvaperuthagai says alliance with DMK will be announced in 7 days | तमिलनाडु विधानसभा चुनावः 2021 में कांग्रेस को 25 सीट, 2026 में 40 सीट की मांग?, टीएनसीसी प्रमुख सेल्वापेरुंथगई ने कहा- 7 दिन में DMK के साथ गठजोड़ की घोषणा

file photo

HighlightsTamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 234 हैं। Tamil Nadu Assembly Elections: हम अपने सहयोगी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं।Tamil Nadu Assembly Elections: लगभग एक सप्ताह में फिर से बातचीत शुरू करेंगे।

चेन्नईः कांग्रेस-द्रमुक संबंधों में किसी भी तरह की दरार से इनकार करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगई ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पार्टियां एक सप्ताह में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सीट बंटवारे पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ बातचीत के दौरान उनकी पार्टी को अपेक्षित संख्या में सीट मिलेंगी। कांग्रेस के नेता इस बार 25 पर नहीं मान रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि 40 सीट पर बात बनेंगी। तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 234 हैं। 

सेल्वापेरुंथगई ने यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अपने सहयोगी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं। हम उनसे इच्छित सीट की मांग करेंगे और उम्मीद है कि द्रमुक हमारी इच्छा के मुताबिक सीट देगी।’’ हाल में राष्ट्रीय राजधानी में द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बारे में टीएनसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं।

हम लगभग एक सप्ताह में फिर से बातचीत शुरू करेंगे।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी की मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उस मुलाकात के विपरीत, कनिमोई की नेता के साथ मुलाकात गरिमामय थी।’’ द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 25 सीट दी थी और कांग्रेस ने 18 सीट पर जीत हासिल की। 

Web Title: Tamil Nadu Assembly Elections Congress 25 seats in 2021, demands 40 in 2026 TNCC chief KSelvaperuthagai says alliance with DMK will be announced in 7 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे