Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Delhi BJP Ranthambore chitan: असम के पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने बीएल संतोष के समक्ष रखा लगातार विधानसभा चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिए जाने का सुझाव। ...
वीडियो में राहुल गांधी का काफिला सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कैमरामैन और मीडिया काफिले की हरकतों पर नज़र रख रहे हैं। राहुल गांधी सबसे आगे वाली गाड़ी में बैठे हुए हैं और वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। ...
बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹491 करोड़ से अधिक है। वे हरियाणा के हिसार जिले की नारनौंद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ...
Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: कांग्रेस के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है तथा वे लगातार उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं। ...
भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, "मैं हरियाणा में एक नया ट्रेंड देख रहा हूं। हथीन से थानेसर और थानेसर से पलवल तक कांग्रेस के मंचों पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लग रहे हैं। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब आपकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 'पाकि ...
BJP and Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल और प्रयागराज की मेजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन हो गया। ...