कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 से हुई और ये पहली बार कनाडा में आयोजित हुआ। यह खेल हर चार साल पर आयोजित होते हैं। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले सदस्य देश किसी न किसी रूप में ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रहे हैं। 22वां कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड में हो रहा है। इससे पहले यह 2014 में ग्लासगो और 2010 दिल्ली में आयोजित हुआ था। Read More
CWG 2022: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके कोच को अधिकारियों से ‘लगातार उत्पीड़न’ का सामना करना पड़ रहा है जिससे राष्ट्रमंडल खेलों की उनकी तैयारियों में बाधा आ रही है। ...
Birmingham 2022: आजादी के बाद भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिये 1958 तक इंतजार करना पड़ा था, तब महान एथलीट मिल्खा सिंह ने कार्डिफ में पीला तमगा जीता था। ...
राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला क्रिकेटरों पर भी नजर होगी। पहली बार विमेंस क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक केवल एक बार 1998 में कुआलालंपुर में क्रिकेट को शामिल किया गया था। ...
Commonwealth Games 2022: भारत ने पिछली बार मलेशिया को हराकर खिताब हासिल किया था। इस बार मलेशिया अपने शीर्ष एकल खिलाड़ी ली जिया जिया के बिना उतरेगा, लेकिन लक्ष्य सेन का मानना है कि इससे काम आसान नहीं होगा। ...
Commonwealth Games 2022: खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के शहर में होगा। भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। ...
Commonwealth Games 2022: फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी और त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले खेलों में भाग नहीं ले सकेंगे। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ संवाद किया। इस संवाद में एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल हुए। ...
एएफआई की चयन समिति द्वारा चुनी गई 37 सदस्यीय टीम में 18 महिला खिलाड़ी हैं जिसमें स्टार धाविकाएं हिमा दास और दुती चंद भी शामिल हैं जिन्हें महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में जगह दी गई है। ...