राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक शीतकालीन सत्र 2019 में राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इसके पारित होने के बाद से ही पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे है। कई राजनीतिक संगठन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच हैं। Read More
ममता बनर्जी ने कोलकाता की रैली में कहा कि हम इस देश में दूसरों की दया पर नहीं रह रहे हैं। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और वह हमारे 1970 के नागरिकता दस्तावेज मांग रही है। ...
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी देशव्यापी प्रदर्शन के बीच अनुराग कश्यप ने कहा है कि ये डरी हुई सरकार है जिसका एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं। ...
हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिशती दरगाह के के वंशज एवं वंशानुगत सज्जादानशीन खान ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कर उसे क़ानूनी अमलीजामा पहनाया है वो किसी भी तरह से इस देश के मुसलामनों के विरुद्ध नहीं है ...
फरिया मेज़ान (19) ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेता छात्रों के ‘आंदोलन’ को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ हमने लाल किले पर इकट्ठा होने का फैसला किया था। अब स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने हमसे अब जंतर मंतर आने को कह रहे हैं। क्यों? ह ...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। कानून बनने के बाद से देशभर के कई इलाकों में इसका विरोध किया जा रहा है। ...
भाजपा मुख्यालय में अफगानिस्तान के शरणार्थियों से भेंट के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जो फैसले लेता है वो मानवतावादी और देश हित में होते हैं।’’ ...
दिल्ली में लाल किला इलाके के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए आज सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में मार्च निकाला..प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया.. प्रदर्शन कर रहे स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव, ...