CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), भारत में केंद्र सरकार की एक एजेंसी है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर होने वाले अपराधों जैसे हत्या, घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों और राष्ट्रीय हितों से संबंधित अपराधों की भारत सरकार की तरफ से जांच करती है। सीबीआई एजेंसी की स्थापना 1941 में स्थापित हुई थी और इसे अप्रैल 1963 में “केंद्रीय जांच ब्यूरो” का नाम दिया गया था, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 ने सीबीआई को जांच की शक्तियां दी हैं। भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से राज्य में मामलों की जांच करने का आदेश को देती है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय राज्य सरकार की सहमति के बिना देश के किसी भी राज्य में अपराधिक मामले की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दे सकते हैं। Read More
अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे (सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से) सिख समुदाय आहत हुए हैं और उनमें गहरा रोष है और मामले में आगे विस्तृत छानबीन सुनिश्चित करने के लिए इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।’’ ...
ट्वीट में लिखा , " पश्चिमी देशों में , सरकार और बैंक कर्जदारों को कर्ज चुकाने में मदद करते हैं। मेरे मामले में वह कर्ज अदायगी में हर तरह से रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रही हैं और मेरी संपत्तियों को पाने की होड़ में लगी हैं। " ...
उन्नाव रेप पीड़िता की मां आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं बल्कि हम सबको खत्म करने की साजिश थी। पीड़िता के चाचा को अंतिम संस्कार के लिए यूपी पुलिस ने पैरोल मिला है। ...
उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट: पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। ...
गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर करीब दो साल पहले बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गं ...
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की। उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ की गई। ...
ईडी ने विवादित मांस निर्यातक मोईन कुरैशी और अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के संबंध में हैदराबाद के कारोबारी सना सतीश बाबू को गिरफ्तार किया है। उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ...
‘हिंदुस्तान पावरप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के अध्यक्ष पुरी ने अदालत से कहा कि मामले में उन्हें गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोई आवश्यकता नहीं है। ...