देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
Gorakhpur and Phoolpur Bye Elections 2018: एक राज्यसभा सीट के एवज में मायावती भूल गईं 25 साल पुरानी रार। सीएम योगी ने दिलाई गेस्ट हाउस कांड की याद। ...
मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोद गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। ...
मतदान में करीब 2,21,144 मतदाता बीजू जनता दल (बीजद) की रीता साहू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक पाणिग्राही और कांग्रेस के प्रणय साहू सहित 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। ...