भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे पर नजर रखने का सियासी दलों का एक्शन प्लान तैयार हो गया है । बीजेपी और कांग्रेस के दफ्तरों में कल नतीजे आने को लेकर बड़ा प्लान तैयार हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपने-अपने दफ्तर में बैठकर मतगणना पर नजर रखने का काम करें ...
संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और यह 22 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। इस सत्र में औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर तीन विधेयक लाने सहित प्रमुख विधेयकों के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। ...
यह स्थिति दु:खद है और परेशान करने वाली है। बयानबाजी का अदालत से पहले पुलिस तक पहुंचना, किसी नेता का किसी नेता को अपशब्द कहने पर गिरफ्तार होना, राजनीति के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। ...
कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में आना चाहिए। बीजेपी चुनाव हार गई है, कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश करने और गलत माहौल बनाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए बनाए गए हैं।' ...
भोपाल: एग्जिट पोल के बाद क्या शुरू होगी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स। 2018 के नतीजे के बाद विधायकों की बाड़े बंदी की गई थी क्या इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने विधायकों की बाड़े बंदी करेंगे। एग्जिट पोल के बाद बाड़े बंदी की संभावना हुई तेज। सूत्रों के मुताब ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी अब अपना नया पावर सेंटर बनाने की तैयारी में है। भोपाल के सरकारी मकान से संचालित होने वाले पार्टी दफ्तर की जगह सपा अब बुंदेलखंड में अपना पावर सेंटर तैयार करने की कोशिश में है। इसके लिए ...