भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
कल काउंटिंग को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस कल चुनाव हारती है तो वो सीधे वैकसीन, एक्जिट पोल जैसी चीजों को जिम्मेदार ठहराएगी। दूसरी तरफ काउंटिंग को लेकर दोनों पार्टी पैनी नजर कल रखने वाली है। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ...
मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे से पहले उम्मीदवार हर वह मुमकिन कोशिश में लगे हैं जो उन्हें जीत दिला सकती हो। टोटके से लेकर तांत्रिक क्रियाओं तक में नेताओं के फेरे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में देखे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के अगर में बने मां बगलामुखी के मंदि ...
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को हुए चुनाव में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में से 71.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ...