भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Tamil Nadu LS polls 2024: अभिनेत्री से नेता बनीं राधिका ने दक्षिणी लोकसभा क्षेत्र से चुनावी किस्मत आजमाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। ...
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और जनता दल (सेक्यूलर) के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। तुमकुरु में आयोजित दोनों दलों की एक संयुक्त बैठक के दौरान भाजपा-जेडीएस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ...
LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ...
Bihar LS polls 2024: एनडीए की ओर से भाजपा के द्वारा दिए गए टिकट में 60 फीसदी सवर्णों पर जोर दिया गया है। इनमें 17 में उम्मीदवारों मे से 5 राजपूत, दो भूमिहार, दो ब्राह्मण और एक कायस्थ समाज के नेता को टिकट दिया गया है। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा कि उनका भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है और इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य 'अंधकारमय' है। ...