भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना वजह जेल में डाल दिया गया है। यह कहना है कांग्रेस नेता और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का। ...
एक्साइज पॉलिसी मामला: एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 दिन के लिए के. कविता को न्यायिक हिरासत में भेजा। कोर्ट के फैसले पर बीआरएस लीडर ने कहा, "ये सीबीआई की कस्टडी नहीं है, बल्कि भाजपा की कस्टडी है"। ...
Kanhaiya Kumar North East Lok Sabha Seat: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) की पूर्व उपाध्यक्ष रही शेहला राशिद ने कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बधाई दी है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कहा कि भारत की पहली प्रथामिकता विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ...
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा कथित दिल्ली शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी है। ...
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा द्वारा जारी किये गये चुनावी घोषणापत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भाजपा के 'संकल्प पत्र' का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का 'विनाश' करना है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को लेकर जबरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि 10 सालों से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब है। ...