Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari: 'यह दिल्ली का अपमान है', टिकट मिलने के बाद बीजेपी पर बरसे कन्हैया कुमार

By धीरज मिश्रा | Published: April 15, 2024 11:08 AM2024-04-15T11:08:37+5:302024-04-15T11:10:41+5:30

Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना वजह जेल में डाल दिया गया है। यह कहना है कांग्रेस नेता और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का।

Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari North East Lok Sabha Seat delhi congress aap live updates ARVIND KEJRIWAL | Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari: 'यह दिल्ली का अपमान है', टिकट मिलने के बाद बीजेपी पर बरसे कन्हैया कुमार

फाइल फोटो

Highlightsकन्हैया कुमार ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना वजह जेल में डाल दिया गया हैइस चुनाव में मेरे सामने कौन है यह महत्वपपूर्ण नहीं है बल्कि मुद्दा महत्वपूर्ण हैकन्हैया ने कहा कि मनोज तिवारी और भाजपा ने कोई काम नहीं किया है

Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना वजह जेल में डाल दिया गया है। यह कहना है कांग्रेस नेता और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का। कन्हैया यूं तो दिल्ली में नहीं है। लेकिन, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें कांग्रेस दिल्ली कमिटि ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने दिल्ली की जनता को भी धन्यवाद कहा है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आप का मुकाबला दो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से है तो उन्होंने जवाब दिया कि जब कोई प्रतियोगिता होती है तो कोई न कोई सामने होता है। इस चुनाव में मेरे सामने कौन है यह महत्वपपूर्ण नहीं है बल्कि मुद्दा महत्वपूर्ण है।

कन्हैया ने कहा कि अगर मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए बीते 10 साल में काम किए हैं तो वह बताए कि उन्होंने जनता के लिए कौन-कौन सा काम किया है। अगर जनता के लिए काम किया होगा तो जनता उन्हें अपना समर्थन देगी। कन्हैया ने कहा कि मनोज तिवारी और भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। क्योंकि भाजपा कोई काम नहीं करती है।

भाजपा बस इंडिया ब्लॉक के नेताओं को परेशान करती है। उन्होंने कि सब जानते हैं कि कैसे दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। कई मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। यह जो चुनी हुई सरकार उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह दिल्ली का अपमान है। दिल्ली के आम लोगों को अपमान है। इन चीजों पर जनता सवाल जरूर पूछेगी। इन सबका का जवाब सांसद मनोज तिवारी को देना होगा। 

यहां बताते चले कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। चार सीट पर आप के उम्मीदवार लड़ रहे हैं और तीन सीट पर कांग्रेस। रविवार देर रात कांग्रेस ने 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।

Web Title: Kanhaiya Kumar Vs Manoj Tiwari North East Lok Sabha Seat delhi congress aap live updates ARVIND KEJRIWAL

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे