भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में बदलाव निर्विवाद है क्योंकि लोग नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के शासन से बहुत परेशान हैं। ...
मतदान केंद्र पर माधवी लता ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र देखे और नकाब हटवाकर उनका चेहरा भी देखा। इसका वीडियो सामने आया तो एआईएमआईएम के नेताओं की तरफ से आपत्ति दर्ज की गई। ...
Lok Sabha Elections 2024: ‘यदि मौजूदा सरकार को हराया जाता है तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा...अन्यथा देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। अच्छे दिन कभी नहीं आए लेकिन काले दिन आ जाएंगे।’ ...
फारूक अब्दुल्ला ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री और पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को क्यों बंद कर दिया गया है? क्या वे डरे हुए हैं कि वे हार जाएंगे? ...
केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के मौके पर बिहार में एनडीए का मुकाबला कर रही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। ...